नवरात्रि के प्रथम दिन सद्भावना पुल विसर्जन घाट पर स्वच्छता अभियान
◆ लायंस क्लब क्षितिज ने शुरू किया स्वच्छता अभियान

◆ पितृ विसर्जन के दूसरे दिन की गई घाटों की सफाई
◆ नवरात्रि के प्रथम दिन जन जागरूकता के लिए किया स्वच्छता अभियान
संकल्प सवेरा, जौनपुर। जनपद जौनपुर की समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था लायंस क्लब क्षितिज ने नवदुर्गा विसर्जन घाट पर नवरात्रि के प्रथम दिन बृहद स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। संस्थाध्यक्ष लायन प्रदीप सिंह के नेतृत्व में विसर्जन घाट पर जहां 9 दिनों बाद मां दुर्गा जी का विसर्जन होना है वहां पर सफाई अभियान की शुरुआत की गई।
संस्थापक अध्यक्ष लायन शशांक सिंह रानू जी ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान 2014 में शुरू किया गया। यह एक राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान है।
इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शौचालय निर्माण को बढ़ावा देकर भारत को खुले में शौच से मुक्त बनाना है। जागरूकता अभियानों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव को प्रोत्साहित करता है।
सचिव अजीत सोनकर ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान से न केवल हमारा भारत साफ और स्वच्छ होगा बल्कि हम सभी स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकेंगे। स्वच्छता को लेकर लोगों में जो उदासीनता थी, अब वह बदल गई है। लोग समझ चुके हैं कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
इस अवसर पर लायन धर्मेंद्र सेठ, लायन सर्वेश जायसवाल, लायन जगन्नाथ मोदनवाल शुड्डू, लायन हफीज शाह, लायन दिलीप जायसवाल, लायन अतुल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।












