युवती के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज (जौनपुर)तेजी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपहरण,जबरन विवाह, दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने कलिजरा रोड से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
तेजी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने 15 जुलाई 2024 को पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को 11 जुलाई को एक युवक वहला फुसला कर भगा ले गया था। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लिया था।25 जुलाई को घर वापस लौटी युवती ने बताया कि गैरी खुर्द निवासी हिमांशु उसे बहला फुसला कर भाग ले गया था।
जबरन उसके साथ शादी करके संबंध बनाया था। वह मौका मिलने पर किसी प्रकार भाग कर घर पहुंची। ऐसे मे पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष तेजी बाजार लक्ष्मण विक्रम सिंह ने पुलिस टीम के साथ सुभाष चौक के कलिजरा रोड से उसे समय गिरफ्तार कर लिया।जब वह कहीं भागने की फिराक में खड़ा था।












