अथर्वन संस्था लगातार कर रहा वृक्षारोपण
जौनपुर,संकल्प सवेरा।अथर्वन संस्था ने बुधवार को सर्वप्रथम रामपुर नद्दी के मूल निवासी नवचयनित लेखपाल अखिलेश गुप्त के आवास पर आम और नींबू पौधे रोपित किए तत्पश्चात्
के.डी.एस. महाविद्यालय पाली, जौनपुर में फल एव छायादार पौधों का रोपण किया।
इसमें गुलमोहर, अमरूद,अनार, नींबू समेत कुल 7 पौधे रोपित हुए।
डाॅ. राजेश श्रीवास्तव ने अथर्वन संस्था द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना की और कालेज में वृक्षारोपण करने के लिए आभार प्रकट किया।
अध्यता महाविद्यालय के निदेशक डाॅ.सुशील तिवारी ने किया। संस्था सदस्य अश्वनी कुमार ने बताया की बुधवार को कुल 9 पौधे रोपित हुए।
इस अवसर पर श्याम कुमार यादव, डाॅ. सुशील तिवारी, डॉ. राजीव त्रिपाठी, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉक्टर रमेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. सत्य प्रकाश यादव, डाॅ.विष्णु त्रिपाठी, डॉ. संदीप जायसवाल, अश्वनी कुमार, संतोष यादव और महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।













