जौनपुर जिला पंचायत के पुराने भवन हो रहे ध्वस्त

संकल्प सवेरा,जौनपुर। जिला पंचायत भवन का पुराना सभागार और उसके आस-पास की दुकानों को प्रशासन द्वारा जर्जर घोषित कर दिया गया है। हालांकि एक दो दुकानों के बारे में दीवानी न्यायालय से निषेधाज्ञा पारित किया जा चुका है, इसीलिए उन दुकानों को छोड़कर शेष दुकानों को प्रशासन ध्वस्त करा रहा है। सभागार के मुख्य द्वार के दक्षिण स्थित दुकानों को ध्वस्त कराया जा रहा है।












