पिस्टल अनलॉक करते वक्त सिर में लगी गोली सिपाही की मौत
SOG की दबिश के दौरान हुई घटना
संकल्प सवेरा। अलीगढ़ में दरोगा की गोली से सिपाही की मौत हो गई है। SOG और पुलिस टीम गोकशी के आरोपियों को पकड़ने गई थी। इसी दौरान दरोगा की पिस्टल लॉक हो गई। उसे अनलॉक करने में गोली चल गई।
बुलेट दरोगा के पेट को छूते हुए SOG सिपाही याकूब के सिर में जाकर लगी। सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। घायल सब इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला गभाना का है। पुलिस को यहां गोकशी की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना गांधी पार्क और SOG टीम दबिश देने पहुंच गई। इस दौरान दरोगा मजहर हसन की पिस्टल फंस गई, जिसे दूसरे दरोगा राजीव कुमार ने अनलॉक करने का प्रयास किया। तभी पिस्टल से अचानक गोली चल गई।
गोली राजीव कुमार के पेट में लगते हुए पास में खड़े SOG के हेड कॉन्स्टेबल याकूब के सिर में जा लगी। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।