राम भरोसे चल रही जल निगम की पानी की टंकी
संकल्प सवेरामहराजगंज (जौनपुर) चार दशक पूर्व स्थानीय बाजार में स्थापित जल निगम की पानी की टंकी अधिकारियों के मनमानी रवैया के कारण पूरी तरह राम भरोसे ही चल रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

1978-79 में स्थानीय बाजार में पानी की टंकी की स्थापना जल निगम द्वारा की गई थी। प्रारंभ में केवटली,दुगौली, पुरानी बाजार डेल्हूपुर गांव तक पानी की आपूर्ति टंकी द्वारा की जाती थी। बर्षो पूर्व 2022 में जल निगम ने शासनादेश के तहत जल निगम ने उक्त परियोजना की टंकी को ग्राम पंचायत को हैंडोवर करने के साथ अपने आपरेटर व कर्मचारियों को स्थानांतरित कर दिया।
लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा परियोजना पर किसी ऑपरेटर की नियुक्ति रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में उपभोक्ताओं को जलापूर्तिक समस्या बन गई। ऐसे में उक्त परियोजना के पूर्व ऑपरेटर राम मूर्ति यादव जनहित को देखते हुए ड्यूटी से वापस लौटने पर सुबह शाम निस्वार्थ भाव से पानी की आपूर्ति करते रहें।लेकिन जब कभी वह किसी कारणवश कहीं बाहर चले जाते हैं, तो पानी की आपूर्ति प्रभावित होती ह।
इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गुप्ता का कहना है उक्त परियोजना ग्राम पंचायत को स्थानांतरित कर दी गई है।उसकी मरम्मत संचालन व देखभाल का कार्य ग्राम पंचायत के जिम्मे है। इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी महाराजगंज का कहना है उक्त प्रकरण की जानकारी मुझे नहीं है। उक्त परियोजना पर ऑपरेटर नियुक्त करने के लिए मैं ग्राम पंचायत को निर्देशित करूंगा।