श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना
जौनपुर, 11 अक्टूबर 2026। आगामी 20 से 29 अक्टूबर 2026 तक जौनपुर में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा के प्रचार-प्रसार के लिए आज माँ जयंती टूर एवं ट्रेवल्स, सुंदरनगर, जौनपुर से प्रचार गाड़ी का शुभारम्भ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को रवाना किया।
सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन एवं ज्ञानप्रकाश सिंह के द्वारा मुख्य रूप से आयोजित होने वाली इस श्रीराम कथा का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा एवं उनके जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना है। प्रचार गाड़ी के माध्यम से नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रीराम कथा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे अधिकाधिक श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन से जुड़े और भगवान राम के आदर्शो का अपने जीवन मे आत्मसात करें।
बताते चले की भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह का इस धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह है की जनपद वासियों के जीवन मे खुशहाली आये और लोगो मे भाईचारा बढे, जिससे लोग आगे बढ़ सके और आनंद की अनुभूति कर सके।
इस अवसर पर भाजपा महामंत्री पियूष गुप्ता, कुंवर प्रदीप सिंह ‘रिंकू’, मधुकर तिवारी, रमेश सिंह “रामा”, सुनील यादव, बबलू दूबे, नरेंद्र विश्वकर्मा, मयंक नारायण, नीरज श्रीवास्तव, शैलेंद्र सोनकर, आनंद सिंह, आशीष द्विवेदी, गीता दूबे, रजनी साहू, किरन सिंह, अंजू सिंह सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।












