• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

Worship of Lord Chitragupta should become an integral part of every Kayastha's life: Rakesh Srivastav

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 11, 2026
in Jaunpur, Purvanchal News
0
भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

10 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 11 नवंबर को रूहट्टा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में होगा पूजनोत्सव

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक में भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव को भव्य एवं श्रद्धापूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि 11 नवंबर को प्रातः 11 बजे से रूहट्टा स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद के समस्त कायस्थ बंधुओं से सपरिवार शामिल होकर भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त कायस्थ समाज के आराध्य देव हैं। प्रत्येक कायस्थ परिवार को अपने आराध्य देव की पूजा-अर्चना श्रद्धा और आस्था के साथ करनी चाहिए। जिन परिवारों के घरों में मंदिर स्थापित हैं, उन्हें वहां भगवान चित्रगुप्त को भी स्थान देकर नियमित रूप से उनकी आराधना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार ही पुण्य और पाप का फल प्राप्त होता है। इसलिए हमें सदैव सत्कर्म, सदाचार और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
कायस्थ समाज के वरिष्ठ सदस्य इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त केवल एक दिन पूजे जाने वाले देवता नहीं हैं, बल्कि उनकी आराधना प्रतिदिन की जानी चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि चित्रगुप्त पूजा की पूर्व संध्या पर 10 नवंबर को अपराह्न तीन बजे टाउन हॉल मैदान से भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो रूहट्टा स्थित चित्रगुप्त धर्मशाला तक पहुंचेगी। उन्होंने जनपद के सभी कायस्थ परिवारों से शोभायात्रा में सपरिवार शामिल होकर धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करने की अपील की।
बैठक में संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव ‘गुड्डू’, धीरज श्रीवास्तव, श्याम रतन श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव एवं आशीष श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने भगवान चित्रगुप्त के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए समाज के लोगों से शोभायात्रा एवं पूजनोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को अपनी परंपराओं, संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ ही आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को भी सुदृढ़ करते हैं। सामूहिक सहभागिता से ही समाज की गौरवशाली परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाया जा सकता है।
इस अवसर पर एस.सी. लाल, दया शंकर निगम, राकेश श्रीवास्तव ‘साधु’, प्रदीप श्रीवास्तव, सुरेश अस्थाना, राजेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता मनीष श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव बच्चा, रितेश श्रीवास्तव, अमित निगम, शिवम श्रीवास्तव, आर्यन श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, राज श्रीवास्तव,अनिल श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव सहित अनेक स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महासभा के जिला महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार संजय अस्थाना ने किया।
महासभा ने जनपद के समस्त कायस्थ परिवारों से अपील की है कि वे 10 नवंबर की शोभायात्रा और 11 नवंबर के पूजनोत्सव में सपरिवार शामिल होकर भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा समाज की एकता और परंपराओं को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Previous Post

अन्न दान महादान अजय अंबष्ट अपर जिलाधिकारी

Next Post

 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कृपाशंकर सिंह ने किया स्वागत

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कृपाशंकर सिंह ने किया स्वागत

November 25, 2026
बैराज घाट पर छठ पूजा में शामिल हुए पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह, भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

बैराज घाट पर छठ पूजा में शामिल हुए पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह, भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

November 15, 2026
वंदेमातरम् केवल गीत नहीं, भारत की राष्ट्रीय चेतना और आत्मगौरव का उद्घोष : मिथिलेश

वंदेमातरम् केवल गीत नहीं, भारत की राष्ट्रीय चेतना और आत्मगौरव का उद्घोष : मिथिलेश

November 15, 2026
जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

November 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कृपाशंकर सिंह ने किया स्वागत

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कृपाशंकर सिंह ने किया स्वागत

November 25, 2026
बैराज घाट पर छठ पूजा में शामिल हुए पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह, भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

बैराज घाट पर छठ पूजा में शामिल हुए पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह, भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

November 15, 2026
वंदेमातरम् केवल गीत नहीं, भारत की राष्ट्रीय चेतना और आत्मगौरव का उद्घोष : मिथिलेश

वंदेमातरम् केवल गीत नहीं, भारत की राष्ट्रीय चेतना और आत्मगौरव का उद्घोष : मिथिलेश

November 15, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कृपाशंकर सिंह ने किया स्वागत

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कृपाशंकर सिंह ने किया स्वागत

November 25, 2026
बैराज घाट पर छठ पूजा में शामिल हुए पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह, भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

बैराज घाट पर छठ पूजा में शामिल हुए पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह, भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

November 15, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.