• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

क्वीन के हटते ही फंस गया जौनपुर सीट का चुनावी समीकरण

Election equation of Jaunpur seat stuck as soon as Queen's removal

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 18, 2024
in Jaunpur, Varanasi
0
क्वीन के हटते ही फंस गया जौनपुर सीट का चुनावी समीकरण

Oplus_131072

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

क्वीन के हटते ही फंस गया जौनपुर सीट का चुनावी समीकरण
———————————
-बसपा प्रत्याशी का दलित वोट बैंक हुआ फिक्स, बैकवर्ड तेज़ी से जुड़ रहे

Oplus_0

-जौनपुर की सीट फिर त्रिकोणीय संघर्ष की तरफ बढ़ी, अब मौसम की तल्खी से कदम ताल मिला रही चुनावी सरगर्मी
—————————————-
कैलाश सिंह
—————————————-
जौनपुर,संकल्प सवेरा l इस बार के संसदीय चुनाव में मोदी की लहर लापता है लेकिन एनडीए के अधिकतर प्रत्याशी जीत की उम्मीद में वही लहर खोज रहे हैं l जौनपुर सीट की बात करें तो यहाँ 2014 में पहली लहर थी लेकिन 2019 में दूसरी लहर नहीं आई तो पूर्व सांसद धनंजय सिंह के समर्थकों का फायदा सपा- बसपा गठबंधन प्रत्याशी को मिला l 2024 में तो देश भर में लहर नहीं है, ऐसे में इस बार धनंजय को सजा मिलने के बाद बसपा ने उनकी पत्नी श्रीकला को टिकट देकर चुनाव को कैरम के खेल की तरह बना दिया l सभी गोटी लाल रंग की क्वीन गोटी के इर्द गिर्द घूमने लगीं l पूर्व सांसद धनंजय के बरेली जेल से जमानत पर छूटते ही जौनपुर की सीट प्रदेश में सबसे हॉट हो गई l

Oplus_0

इस सीट का बढ़ा तापमान भाजपा प्रत्याशी के जरिये जब दिल्ली पहुंचा तो वहाँ से क्वीन गोटी यानी श्रीकला को नामांकन के अंतिम दिन चुनाव से ही बाहर होना पड़ा l इसके बाद चुनावी किंग से समर्थन देने और तटस्थ रहने को कहा गया l भाजपा हाई कमान अमित शाह से चूक वहीं तब हुई जब श्रीकला धनंजय सिंह को पार्टी में शामिल करके चुनाव प्रचार में नहीं उतारा गया ? यह चूक भाजपा प्रत्याशी पर भारी पड़ी और जीतने वाली सीट हाथ से निकलने लगी l अब चुनाव को हफ्ते भर हैं और चुनावी तापमान के साथ मौसम का तापमान भी ऊचाई नापने लगा है l

Oplus_0

सभी पाँच विधानसभा में धनंजय के एक लाख से अधिक समर्थक खुद को चुनावी समर से ही बाहर कर लिये हैं, ऊपर से भाजपा के कार्यकर्ता भी थके हारे जुआरी सरीखे हो गए हैं l वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी अपनी सक्रियता का दिखावा करके निष्ठवाँन होने में लगे हैं l क्योंकि उनपर भी पार्टी प्रत्याशी के जरिये हाई कमान का चाबुक जो चला है l

दूसरी तरफ सपा के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी दागी होने पर सपा से मैदान में आये हैं l श्रीकला धनंजय के हटने के बाद वह मुस्लिम वोट बैंक को लेकर खुद को विनर की रेस में मानने लगे जबकि ये मतदाता अभी सपा- बसपा दोनों में जीत को लेकर दुविधा में है l क्योंकि बसपा से सिटिंग सांसद श्याम सिंह यादव हैं

इसलिए बड़ी संख्या में इनसे यादव वोटर जुड़े हैं l वह यहीं के निवासी भी हैं l सपा प्रत्याशी हैं तो बाहरी लेकिन उन्होंने अदर बैकवर्ड को जहाँ तोड़ने में विविध तरीकों से ताकत लगा दी है वहीं भाजपा के मौर्य वोट तोड़ लेने का दावा भी उनके समर्थक कर रहे हैंl बसपा प्रत्याशी के लगातार मजबूत होने से यह चुनाव एक बार फिर त्रिकोणीय हो चला है l

इनमें सभी एक- दूसरे के वोट बैंक में सेंध लगा रहे हैं l वर्तमान समय में निर्णायक भूमिका में श्रीकला धनंजय सिंह हो सकते हैं यदि भाजपा, सपा या बसपा में जिसने भी उन्हें अपनी तरफ करके चुनावी समर में प्रचार के लिए उतार लिया तो उसका पलड़ा भारी होने से इंकार नहीं किया जा सकता है l

Previous Post

देश में तकनीकी,रोजगार परक शिक्षा से आयेगी क्रांति – ओमप्रकाश राजभर

Next Post

विश्वविद्यालय समर्थ पोर्टल पर सशक्त उपस्थिति कराये दर्ज – कुलपति

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
विश्वविद्यालय समर्थ पोर्टल पर सशक्त उपस्थिति कराये दर्ज – कुलपति

विश्वविद्यालय समर्थ पोर्टल पर सशक्त उपस्थिति कराये दर्ज - कुलपति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

June 20, 2026
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

June 20, 2026
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

June 20, 2026
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.