राजपूत एकता मंच की संगोष्ठी का हुआ आयोजन
राजपूत एकता मंच द्वारा नाग पंचमी के अवसर पर चिकित्सा एवं विशाल भंडारे का आयोजन को लेकर बैठक हुआ संपन्न
संकल्प सवेरा सुजानगंज-क्षेत्र के बसरही ग्रामसभा निवासी राजीव सिंह राजू के यहाँ रविवार के दिन राजपूत एकता मंच की बैठक हुयी सम्पन्न।
जिसमें की श्रावण मास को देखते हुए नागपंचमी के उपलक्ष्य में महाप्रसाद एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का एक विशेष कार्यक्रम की योजना को तैयार किया गया
जिसमें आपसी सहमति के बाद संगठन अध्यक्ष गंगेश बहादुर सिंह ने अपनी मुहर लगाई और आगे आने वाले समय में ऐसे ही पुनीत कार्य मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प भी लिया कार्यक्रम के संचालक विपुल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ऐसे में आज कुछ नये लोगों को संगठित किया गया और आगे हर घर से एक परिवार को जोड़ने का काम किया जायेगा जिसके लिए सब संकल्पित है
आगे इसी कड़ी में प्रवीण सिंह विकास ने सबको एकजुट होकर समाज के गरीब परिवार में पढ़ रहे बच्चों के मदद के लिए संगठन काम करेगा ऐसा ही संकल्प अरुण सिंह मन्नू ने भी लिया कि समाज के किसी भी गरीब परिवार के बेटियों और बहनों की शादी में भरपूर सहयोग करने का वादा किया कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक सिंह ने किया एवं वक्ताओं में वैभव सिंह मुकेश सिंह देवेन्द्र सिंह मुरारी सिंह रिंकु सिंह आदि लोगो ने संगठन के प्रति अपने अपने विचार प्रकट किए इस अवसर पर कार्यक्रम के सहायक रिटायर्ड आर्मी महेश सिंह एवं एडवोकेट दीपक सिंह ने आये सभी आंगतुकों का आभार व्यक्त किया।।













