ध्यान योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

जौनपुर,संकल्प सवेरा –पचहटियां स्थित अवध पैरामेडिकल कालेज में विद्यार्थियों के लिए ध्यान योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंगलवार से शुरू हुआ। पतंजलि योग समिति के प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति और महिला पतंजलि योग समिति गाजीपुर की जिला प्रभारी अनिता यादव द्वारा योग के क्रियात्मक और सैद्धांतिक पक्षों का प्रशिक्षण दिया गया। संस्थाध्यक्ष पूर्व सीएमओ डा राम अवध यादव द्वारा बताया गया की विद्यार्थियों के लिए नियमित योगाभ्यास अति आवश्यक हो चुका है।
ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास न केवल स्वस्थ रखता है बल्कि उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व को निखारने में मददगार होता है। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा शकुन्तला यादव नें कहा की महिलाओं के लिए योगाभ्यास अति आवश्यक होता है और नियमित योगाभ्यासों से इनकी गाइनोकल समस्याओं में निदान के साथ हार्मोनल संतुलन में बेहद लाभकारी होता है।
योगाभ्यास के मौलिक सिद्धांतों को बताते हुए रोगानुसार विविध प्रकार के आसनों के साथ ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास कराया गया और बताया गया की कोशिश किया जाये की आमाशय और मलाशय दोनों खाली हो तभी कपालभाति और वाहृय प्राणायामों का अभ्यास करते हुए अग्निसार और नौलिक्रिया का अभ्यास किया जाये।
और यदि ऐसा संभव न हो तो भस्त्रिका,अनुलोम विलोम, भ्रामरी और उद्गगीथ प्राणायामों के साथ सरल और सहज आसनों के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास करें। इस मोके पर भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण,डा पंकज यादव सहित अन्य प्रशिक्षक रहे।












