• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

व्यक्ति नहीं आदर्श महत्वपूर्ण होते हैं :प्रो.आलोक

Ideals are important not individuals :Pro.Alok

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 13, 2023
in Jaunpur
0
व्यक्ति नहीं आदर्श महत्वपूर्ण होते हैं  :प्रो.आलोक
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

व्यक्ति नहीं आदर्श महत्वपूर्ण होते हैं

:प्रो.आलोक

संकल्प सवेरा,जौनपुर।’व्यक्ति नहीं आदर्श महत्वपूर्ण होते हैं।जब तक व्यक्ति के आदर्श नष्ट नहीं होते तब तक मनुष्य निर्जीव नहीं होता। भारत गरीबी, भुखमरी, अकाल को झेल कर भी जिंदा है और भारतीय सनातन संस्कृति लगातार अपने महत्व को बनाए हुए है। इसके पीछे यही कारण है कि भारत का आदर्श जिंदा है।

‘ उक्त वक्तव्य तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय,जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि रोम मिट गया, क्योंकि उसका उद्देश्य था शक्ति के माध्यम से साम्राज्य का विस्तार करना और यूनान भी मिट गया, क्योंकि उसका उद्देश्य था बुद्धि से दुनिया पर शासन करना, किंतु भारत लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर है, क्योंकि भारत का स्वर है-धर्म और जहाॅं धर्म होता है, वहाॅं प्रगति होती है।

इससे पूर्व प्रथम सत्र में शिविरार्थियों ने स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत आसपास की गंदगी को फावड़े से साफ किया गया तथा कूड़ा करकट को कूड़ेदान में डाला गया। इस सत्र में शिविरार्थियों को संबोधित करती हुईं हिंदी विभाग की डॉ.अंजना सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना हमें सामूहिक रूप से कार्य करना सिखाती है।साथ-ही-साथ एनएसएस के माध्यम से हमारे अंदर अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

कार्यक्रम में बोलते हुए वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रो.राजीव रतन सिंह ने कहा स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि हमारे देश में अनेकों संप्रदाय हैं और यह आवश्यक है, क्योंकि जितने संप्रदाय होंगे लोगों को उन्हें चुनने में उतनी ही सुगमता होगी।
कार्यक्रम अधिकारी एवं हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कोई भी कार्य करने के लिए निष्ठा की अति आवश्यकता होती है, यदि हमारे मन में कार्य के प्रति निष्ठा नहीं है तो वह कार्य होना संभव नहीं है। हमें एकाग्र होकर के अपना काम करना चाहिए।
कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी एवं रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.विपिन सिंह ने कहा कि आज के युग में बुद्धि और विवेक दोनों की आवश्यकता है। बिना विवेक के बुद्धि का कोई महत्व नहीं है। गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जितेश सिंह ने बताया कि हमें लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करना चाहिए और लक्ष्य की पूर्ति के लिए जी-जान से प्रयास करना चाहिए।
राष्ट्रीय सेवा योजना की छः इकाइयों के स्वयंसेवकों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 300 शिविरार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में अंतिमा पाल,सुष्मिता यादव, आस्था सिंह, प्रिंसी दत्त, स्वाति देवी, सुमन यादव, वेदिका पाल, अंशिका सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, रवि शर्मा, राहुल यादव, रवि पाल,विकास कुमार,हर्ष सिंह,राजन सिंह, विशाल वर्मा आदि ने गीत एवं कविता प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ.माया सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ.महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया।

Previous Post

रोट्रैक्ट साप्ताहिक रक्तदान महादान का हुआ शुभारंभ”

Next Post

एन.एस.एस के स्वयंसेवकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
एन.एस.एस के स्वयंसेवकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

एन.एस.एस के स्वयंसेवकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.