एसडीएम केराकत द्वारा वादों के निस्तारण पर जिलाधिकारी ने जाहिर की प्रसन्नता
गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा।एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा को वादो का त्वरित निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा प्रसन्नता जताई गई है। बता दें कि माह जनवरी में नए योजित वादो के सापेक्ष 152 वादो का तथा पांच वर्ष से अधिक पुराने 60 वादो का सफलता पूर्वक निस्तारण किया गया है। जिससे लोगो को काफी सहूलियत महसूस हो रही है।
एसडीएम नेहा मिश्रा द्वारा किये गए बेहतर कार्यो को देखते हुए जिलाधिकारी जौनपुर ने खुद प्रसन्नता जताई है एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया।
एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा ने कहा कि मेरा यही प्रयास है कि लोगों को दर दर ना भटकना पड़े, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे,महिलाओं ,बच्चों, वृद्धों की जरूरतों के प्रति खास ध्यान दिया जाए। क्षेत्र में अवैध और गलत कार्यो को करने वालो को बख्शा नही जाएगा । उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी एवं गरिमापूर्ण ढंग से प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन होगा।













