• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

रैली और गोष्ठी में बुलंद हुई महिलाओं के हक में आवाज

Raised voice in favor of women in rally and seminar

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 5, 2023
in Jaunpur
0
रैली और गोष्ठी में बुलंद हुई महिलाओं के हक में आवाज
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

रैली और गोष्ठी में बुलंद हुई महिलाओं के हक में आवाज

जौनपुर, संकल्प सवेरा,05 मार्च 2023। महिलाओं के अधिकारों के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से रविवार को महिला दिवस पर टीबी हास्पिटल परिसर से साइकिल रैली निकाली गई। रैली को सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में गोष्ठी भी हुई।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने कहा कि 1910 में क्लारा जेटकिन नाम की एक महिला ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बुनियाद रखी। यह दिवस महिला कामगारों के आंदोलन से निकला था जिसे बाद में संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी सालाना जश्न के तौर पर मान्यता दी। इस दिन को खास बनाने की शुरुआत आज से 115 वर्ष पहले यानी 1908 में हुई। उस समय लगभग 15 हजार महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में एक परेड निकाली।

प्रवेश प्रारम्भ: नीलदीप एकेडमी (नर्सरी से कक्षा 12 तक)सीहीपुर, (मछलीशहर रोड), जौनपुर(कक्षा 9 एवं 11 की प्रवेश में विशेष छूट

उनकी मांग थी कि महिलाओं के काम के घंटे कम हों, तनख्वाह अच्छी मिले और उन्हें भी वोट डालने का हक हो। एक साल बाद अमेरिकी की सोशलिस्ट पार्टी ने पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का एलान किया। इसे अंतरराष्ट्रीय बनाने का ख्याल पहले क्लारा जेटकिन नामकी एक महिला के जेहन में आया। वह एक वामपंथी कार्यकर्ता थी और महिलाओं के हक के लिए आवाज उठाती थी। 1910 में डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया। इस सम्मेलन में 17 देशों से 100 महिलाएं शामिल हुईं थीं।

पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 1911 में आस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में मनाया गया। इस वर्ष हम 112वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को औपचारिक मान्यता 1975 में उस समय मिली जब संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी यह जश्न मनाना शुरू कर दिया। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, समाज में, रियासत में और आर्थिक क्षेत्र में महिलाओं की तरक्की का जश्न मनाने का दिन है।
उन्होंने कहा कि यह दिवस महिला के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों के सापेक्ष उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है

। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं और लड़कियों की असमानता पर डिजिटल लैंगिक फर्क के असर की पड़ताल भी की जाएगी क्योंकि संयुक्त राष्ट्र का आंकलन है कि अगर आनलाइन दुनिया तक महिलाओं की पहुंच की कमी को दूर नहीं किया गया तो इससे कम और मध्यम आमदनी वाले देशों के सकल घरेलू उत्पाद को 1.5 खरब डॉलर का नुक़सान होगा।
उन्होंने महिला दिवस के लिए दुनिया की सभी महिलाओं के साथ साथ जनपद की समस्त महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को गैर संचारी रोग (एनसीडी) के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ राजीव कुमार, मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता नीरज सिंह ने भी संबोधित किया। जनक कुमारी इंटरकालेज के शिक्षक विपनेश श्रीवास्तव, एफएलसी जय प्रकाश गुप्ता, अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर प्रवीन पाठक, कुलदीप श्रीवास्तव, बड़ी संख्या में शिक्षा विभाग से शिक्षक -शिक्षिकाएं तथा स्वास्थ्य विभाग से आशा कार्यकर्ता और एएनएम मौजूद रहे।

Previous Post

एसडीएम नेहा मिश्रा ने शराब की ओवर रेटिंग को लेकर चेताया

Next Post

एसडीएम केराकत द्वारा वादों के निस्तारण पर जिलाधिकारी ने जाहिर की प्रसन्नता

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
एसडीएम केराकत द्वारा वादों के निस्तारण पर जिलाधिकारी ने जाहिर की प्रसन्नता

एसडीएम केराकत द्वारा वादों के निस्तारण पर जिलाधिकारी ने जाहिर की प्रसन्नता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.