धनंजय सिंह ने किया मैरिज हाल का उद्घाटन
संकल्प सवेरा, जौनपुर। धनंजय सिंह राष्ट्रीय महासचिव जदयू एवं पूर्व सांसद जौनपुर ने खेतासराय में शनिवार को नवनिर्मित मैरिज हॉल का शुभारंभ किया गया। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस दौरान काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए धनंजय सिंह ने कहा कि मैरेज हॉल खेतासराय वासियों के लिए बेहतर सुविधा जनक साबित होगा।
उन्होंने मैरिज हॉल के संचालक मनीष कुमार मौर्य को बेहतर ढंग से संचालन करने को कहा। पूर्व सांसद ने कहा कि लोगों को विवाह सहित अन्य पार्टियों के आयोजन को लेकर पर्याप्त जगह मिलेगा।
जिससे लोग उत्सव का आयोजन बेहतर ढंग से कर पाएंगे। मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इसके पूर्व संरक्षक मनीष कुमार महोदय द्वारा पूर्व सांसद धनंजय सिंह का बुके देकर स्वागत किया ।
इस मौक़े पर,शिवम मौर्या संदीप कुमार मौर्य प्रधान लाडले डॉअरविंद गुप्त राजेश प्रजापति कमला कांत मौर्या हरिश्चंद्र मौर्या आर पी यादव संदीप मौर्या जगदम्बा पाण्डे आदि मौजूद रहे













