दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय में हुआ पूर्व अभ्यास
करंजाकला,संकल्प सवेरा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 26 वें दीक्षांत समारोह की तैयारी के लिए बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों को पूर्व अभ्यास कराया गया। अवैधनाथ संगोष्ठी भवन में मुख्य अतिथि की भूमिका में इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर बीबी तिवारी एवं राज्यपाल की भूमिका में बायो टेक्नोलॉजी की प्रोफेसर वंदना राय मौजूद रहीं। कुलपति निर्मला यस मौर्य ने स्मार्ट में तैयारियों का जायजा लेते हुए दिशा निर्देश दिया है।
संगोष्ठी भवन में मौजूद लोगों को अस्पष्ट निर्देश दिया है कि यदि कोई खामियां मिलती हैं किसी संयोजक या किसी भी शिक्षक के द्वारा तो उनके ऊपर कार्यवाही की जाएगी। दीक्षांत समारोह के संचालन की जिम्मेदारी प्रबंध अध्ययन संकाय के अध्यक्ष प्रो0 अजय द्विवेदी की होगी।दीक्षांत समारोह के पूर्व अभ्यास के लिए विश्वविद्यालय परिसर में सुबह से ही स्वर्ण पदक और पीएचडी उपाधि धारक के आने का सिलसिला शुरू हो चुका था। स्वर्ण पदक धारकों को उनके आरक्षित स्थान पर बैठाकर पूर्व अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें बताया गया कि कैसे मेडल लेना है और दीक्षांत शपथ के दौरान कौन सी चीजों का उद्बोधन करना है। विश्वविद्यालय परिसर के पाठ्यक्रम के स्वर्ण पदक धारक अपने-अपने विभाग में चले गए कनिष्ठ छात्राओं ने उनसे अपनी खुशियां साझा की हैं।
वही डॉ राज बहादुर यादव द्वारा बताया गया कि विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए परिषदीय विद्यालय के छात्रों को कुलाधिपति द्वारा पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।वही अन्य जनपदों से आए स्वर्ण पदक विजेता और पीएचडी धारक और अभ्यास के बाद वापस चले गए। पूर्व अभ्यास कार्यक्रम में वित्त अधिकारी संजय ,राय कुलसचिव महेंद्र कुमार ,प्रो0 अजय द्विवेदी ,प्रो0 अविनाश पाथर्डीकर, प्रो0 जानवी श्रीवास्तव,प्रो0 दिग्विजय सिंह राठौर, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह सहायक कुलसचिव बबीता सिंह आदि लोग मौजूद रहे













