मंदिर में मूर्ति की की गई प्राण प्रतिष्ठा

सुजानगंज,संकल्प सवेरा,/जौनपुरक्षेत्र के चैनपुर स्थित शिवजी जी के मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को महाशिवरात्रि के दिन संपन्न हुआ सर्वप्रथम मूर्ति को पूरे गाजे बाजे के साथ चैनपुर ,नागौली ,फरीदाबाद , रतनपुर होते हुए फरीदाबाद स्थित गौरीशंकर धाम तक ले जाया गया
और जगह जगह पुष्प वर्षा हुआ ।इसके बाद शाम को हवन पूजन के बाद मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई। रविवार को इसके उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।इस मौके पर काशी प्रसाद,कालिका प्रसाद, राम प्रसाद ,प्रेम शंकर ,प्रह्लाद चौरसिया समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।












