जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विकास खण्ड करंजाकला के पंचायत भवन प्रेमापुर में जन चौपाल का किया गया आयोजन

संकल्प सवेरा गौराबादशाहपुर (जौनपुर )
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शासन के निर्देशानुसार गांव की समस्या गांव में समाधान योजना के अंतर्गत प्रेमा पुर गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। चौपाल के दौरान लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि चौपाल के आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाया जाना एवं समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना है। जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न लाभपरक योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा पात्र व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों को मनरेगा, पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चौपाल में वृद्धावस्था के 43, निराश्रित महिला पेंशन का 06, विकलांग पेंशन का 3 फार्म भरा गया।
जिलाधिकारी ने कोटेदार राजेन्द्र यादव को निर्देशित किया कि कोटे की दुकान पर लिखवाये की कब और कितने तारिख को राशन वितरण किया जायेगा, जिससे ग्राम वासियों को जानकारी रहे। आशा द्वारा बताया गया कि गांव में 01 साल तक के कुल 42 बच्चे है जिसपर जिलाधिकारी ने आशा को निर्देशित किया कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने आशा को निर्देशित किया कि पंचायत भवन में ही बैठे
इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा ग्रामवासियो के पूछा कि ग्राम में लेखपाल, आशा, आगनबाड़ी आती है या नही जिसपर ग्रामवासियो द्वारा बताया गया कि लेखपाल, आशा, आगनबाड़ी आती है। ग्राम प्रधान लालजी त्रिपाठी द्वारा जिलाधिकारी से एक ए०एन०एम० सेंटर बनाये जाने की मांग की गयी।
चौपाल में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मम्मन यादव, उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार भारती, जिला विकास अधिकारी बी०बी० सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आर डी यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।












