दस लाभार्थियों को डीडीओ ने सौपी आवास की चाभी।
संकल्प सवेरा गौराबादशाहपुर। ब्लॉक के शहीद हाल में आयोजित आवास लाभार्थियों को धनराशि अंतरण एवं चाभी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आवास के लाभार्थी आवास की चाभी पाकर चहक उठे।
ब्लॉक के शहीद हाल में मंगलवार को आवास लाभार्थियों को धनराशि अंतरण एवं चाभी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीडीओ बीबी सिंह ने वित्तिय वर्ष 2022-23 के तीन लाभार्थियों को धनराशि अंतरण प्रमाण पत्र और मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री आवास योजना 2021-22 के दस लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपा। डीडीओ के द्वारा आवास की चाभी पाकर लाभार्थी चहक उठे।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विमलेश यादव, बीडीओ काशी नाथ सोनकर, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, एडीओ पंचायत लाल जी राम, एडीओ आई एस बी संजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र राय, अखिलेश कुमार, अरविंद यादव, श्रुति गुप्ता व नील कमल आदि मौजूद रहे।












