एम्बुलेंस में सफलता पूर्वक ईएमटी व आशा ने कराया प्रसव, जच्चा बच्चा सुरक्षित
गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा ।गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास 102 एम्बुलेंस के ईएमटी व आशा ने एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा व बच्चा दोनों पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिंझवार सारंग गांव निवासी अरुण कुमार की पत्नी नीला देवी(29) को मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुआ। नीला देवी के परिजनों ने 102 एम्बुलेंस को कॉल कर के अस्पताल के जाने के लिए सूचना दिया। 102 एम्बुलेन्स नीला देवी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज के लिए निकलें।
एम्बुलेंस जैसे ही गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास पहुचा तभी नीला को तेज प्रसव पीड़ा तेज हो गया। इस दौरान ई एम टी पंचानंद यादव व आशा सुनीता देवी ने नीला की डिलीवरी एम्बुलेंस में ही सुरक्षित रूप से करवाया। डिलिवरी के बाद ईएमटी पंचानंद यादव ने नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज ले जाकर उपचार कराने के बाद घर भेज दिया। जच्चा व बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ और सुरक्षित है।












