सैफई में श्रद्धांजलि देने पहुचे जदयू महासचिव धनंजय सिंह
सैफई, संकल्प सवेरा। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सैफई स्थित उनके आवास पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि देने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा। पूर्व सांसद एवम जदयू के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह व सांसद साक्षी महाराज समेत कई बड़ी हस्तियों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की है।
उन्होंने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वे सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव व शिवपाल सिंह यादव से भी मिले। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू भी धनंजय सिंह के साथ सैफई पहुंचे
और उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व राज्य सभा सांसद नरेश अग्रवाल भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह बाघेला ने भी सैफई पहुंचकर अखिलेश यादव से मुलाकात कर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। सांसद बृजभूषण भी सैफई पहुंचे और उन्होंने श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को सुबह से ही श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा हुआ था। इनमें बड़ी संख्या में सांसद व विधायक शामिल थे












