• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

विद्यार्थी समय का सदुपयोग करें:दुर्ग विजय सिंह

Make good use of students' time: Durg Vijay Singh

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 1, 2022
in Jaunpur
0
विद्यार्थी समय का सदुपयोग करें:दुर्ग विजय सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर,संकल्प सवेरा। ‘विद्यार्थी जीवन में अनंत शक्ति और संभावनाएं हैं। आवश्यकता इस बात की है कि विद्यार्थी उसका उपयोग करके अपने को और समाज को आगे बढ़ाएं। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करें, क्योंकि जो समय बीत जाता है,वह वापस नहीं आ सकता।’ उक्त उद्गार तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित प्रेरक व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत पूर्व कुलपति प्रोफेसर दुर्ग विजय सिंह चौहान ने व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि आगे बढ़ो और विश्व का कल्याण करो। ज्ञान के माध्यम से ही विश्व का कल्याण किया जा सकता है। संसार में जीत उसकी होती है जिसके पास ज्ञान है। संस्कृत में कहा गया है ‘स्वदेशं पूज्यते राजा, विद्वान सर्वत्र पूज्यते’ अर्थात राजा की पूजा केवल अपने देश में होती है किंतु विद्वान की पूजा सर्वत्र होती है। विद्या विनय प्रदान करती है। वेद के साथ-साथ लोक व्यवहार का ज्ञान होना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि बड़े लक्ष्य,अच्छे कार्य में बड़ी बाधाएं आती हैं। इसलिए बाधाओं से हमको घबराना नहीं चाहिए, उनका डट कर मुकाबला करना चाहिए और जो मुकाबला करके सफल हो जाते हैं,
उन्हीं का दुनिया में नाम होता है। उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञान का सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार से प्रयोग हो सकता है। सज्जन व्यक्ति के ज्ञान से समाज का कल्याण होता है और दुर्जन व्यक्ति के ज्ञान से समाज का नुकसान होता है। इसलिए ज्ञान होना तो जरूरी है ही किंतु सार्थक ज्ञान होना और भी जरूरी है।
स्वागत उद्बोधन देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि वक्ता के उद्बोधन से प्रभावित होकर आप उनके जैसा बनें। विद्यार्थी वक्तव्य सुनकर उसे आत्मसात करें और अपने जीवन में उतारे। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय के बलरामपुर सभागार में भारतीय संविधान पर प्रति सप्ताह दो व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों को भारतीय संविधान पढ़ना हो,वह उस व्याख्यान में आकर के लाभ ले सकते हैं।
इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में अर्थशास्त्र विभाग के प्रो.आर.एन. ओझा ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। प्रो.सुबाष चंद बिशोई एवं डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डॉ.वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रोफेसर दुर्ग विजय सिंह चौहान किसी परिचय के मोहताज नहीं है, हम उनको पाकर धन्य हैं और उनके प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर जीडी दुबे ने किया। इस अवसर पर डॉ विशाल सिंह, डॉ अवनीश कुमार, डॉ नरेंद्र देव पाठक, डॉ शुभ्रा सिंह, डॉ लालचंद यादव, रितेश सिंह, चंद्र प्रकाश गिरि,ऊषा सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Previous Post

भाजपा लोगों को डराने धमकाने का काम कर रही:जिलाध्यक्ष

Next Post

बदलापुर ब्लॉक को निपुण बनाने का लिया संकल्प

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
बदलापुर ब्लॉक को निपुण बनाने का लिया संकल्प

बदलापुर ब्लॉक को निपुण बनाने का लिया संकल्प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.