संकल्प सवेरा जौनपुर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का जौनपुर कार्यक्रम निरस्त हो गया है। प्रोटोकॉल के मुताबिक डिप्टी सीएम को जौनपुर में 1:00 बजे आना था। उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम शामिल होने आ रहे थे। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं से संवाद और विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में भी शामिल होना था। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
जौनपुर में 13 सितंबर को डिप्टी सीएम केशव मौर्य का कार्यक्रम प्रस्तावित था। अपरिहार्य कारणों से डिप्टी सीएम का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। संशोधित प्रोटोकॉल के मुताबिक डिप्टी सीएम को 12:55 पर पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर आना था। यहां से टीडी कॉलेज में उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होना था।












