अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा इकाई जौनपुर की बैठक धर्मापुर में हुई सम्पन्न
गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा ।अखिल भारतीयवर्षीय यादव महासभा इकाई जौनपुर की बैठक धर्मापुर बाजार स्थित गौरव शिक्षा संस्थान में जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों व पदाधिकारियों के बीच संगठन के प्रति विभिन्न निर्णय लिया गया।
धर्मापुर बाजार स्थित गौरव शिक्षा संस्थान में रविवार शाम को अखिल भारतीयवर्षीय यादव महासभा इकाई जौनपुर की बैठक जिलाध्यक्ष लाल जी यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष लाल जी यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय कार्य कारिणी की भी बैठक 11 सितंबर रविवार को श्री कृष्ण की नगरी द्वारिका गुजरात में संपन्न हुई है, जिसमें सर्वसम्मति से जौनपुर के सांसद श्याम सिंह यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। सभी सदस्यों ने हर्ष के साथ सांसद श्याम सिंह यादव को राष्टीय कार्यकरणी अध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता जताई।
इस दौरान बैठक में मेधावी छात्र सम्मान समारोह पर चर्चा करते हुए डॉ राम अवध यादव, डॉ राजपति यादव, डॉ शकुंतला यादव, रमेश यादव, केशव यादव ने बताया कि 25 सितंबर 2022 को होने वाले मेधावी छात्र सम्मान समारोह को स्थगित किये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अभी समाज के लोगों का मुख्य लक्ष्य जौनपुर नगर में एक यादव भवन बनाने का है। इसलिए सभी समाज के लोगों को एकजुट होकर यादव भवन बनाने पर प्रोत्साहित करना है।
आगामी बैठक में संगठन के विस्तार पर मुख्य रूप से चर्चा की जाएगी। बैठक का संचालन राजपति यादव ने किया। तथा गौरव यादव ने आये हुए सभी सदस्यों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान इस बैठक में जिया राम यादव, मेवा लाल यादव, राम दुलार यादव, जनार्दन यादव, शिव सहाय यादव, माया शंकर यादव, दिनेश यादव, रमा शंकर यादव, राजेंद्र यादव, जेपी यादव, वीरेंद्र यादव, ग्राम प्रधान उमा नाथ यादव, ग्राम प्रधान नीरज यादव, राजपत यादव,अखिलेश यादव व बड़े लाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।












