• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश के लिए काउंसलिंग एवं मेरिट घोषित

Counseling and merit declared for admission in Tilakdhari Postgraduate College

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 26, 2022
in Jaunpur
0
तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश के लिए काउंसलिंग एवं मेरिट घोषित
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में बीए प्रथम वर्ष के प्रवेश के दूसरे दिन आज 200 छात्रों का प्रवेश हुआ। 27 अगस्त को बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 66 अंक से लेकर 25 अंक तक वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि बीएससी जीव विज्ञान, गणित, कृषि एवं कॉमर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग एवं मेरिट घोषित कर दी गई है,जो निम्न प्रकार से है-

बीएससी जीव विज्ञान अनारक्षित वर्ग की काउंसलिंग 29 अगस्त को 41 अंक तक, 30 अगस्त को 34 अंक तक, अन्य पिछड़ा वर्ग की 32 अंक तक 1 सितंबर को तथा अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के सभी अभ्यर्थियों की 2 सितंबर को होगी।

बीएससी गणित वर्ग में अनारक्षित वर्ग की 29 अगस्त को 40 अंक तक, 30 अगस्त को 34 अंक तक, अन्य पिछड़ा वर्ग के समस्त अभ्यर्थियों की 1 सितंबर को, अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के समस्त अभ्यर्थियों की 2 सितंबर को काउंसिलिंग होगी।

बीएससी कृषि में अनारक्षित वर्ग की 45 अंक तक, अनारक्षित छात्रा वर्ग की 36 अंक, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की 35 अंक तक और छात्राओं की 26 अंक तक 1 सितंबर को, अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों की 41 अंक तक, छात्राओं की 35 अंक तक 2 सितंबर को, अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के छात्रों की 30 अंक तक तथा समस्त छात्राओं की काउंसलिंग 2 सितंबर को होगी।

बीकॉम अनारक्षित वर्ग की 36 अंक तक की 31 अगस्त को, 28 अंक तक की 1 सितंबर को, अन्य पिछड़ा वर्ग की 22 अंक तक 2 सितंबर को, अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के सभी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 3 सितंबर को होगी।

प्राचार्य प्रोफेसर आलोक सिंह ने यह भी बताया कि सभी अभ्यर्थी अपने साथ हाई स्कूल एवं इंटर के प्रमाण पत्र की मूल एवं छाया प्रति, चरित्र प्रमाण पत्र की मूल प्रति, आधार कार्ड की मूल एवं छाया प्रति, रुपया 4600 शुल्क एवं चार फोटो के साथ काउंसिलिंग स्थल पर पहुंचकर अपनी काउंसलिंग करा सकते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रक्रिया में भाग नहीं लेने वाले छात्रों की पुनः काउंसिलिंग नहीं होगी। इस अवसर पर बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश समिति के संयोजक प्रो. आरएन ओझा, बीएससी जीव विज्ञान एवं गणित के संयोजक प्रो.अरविंद कुमार सिंह,

बीएससी कृषि के संकायाध्यक्ष प्रो.ओमप्रकाश सिंह एवं वाणिज्य के संयोजक डॉ.अमित राहुल एवं परीक्षा प्रभारी प्रो.रजनीश सिंह ने प्रवेश संबंधी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश समिति के प्रो. नरेंद्र राय, प्रो. सुषमा सिंह,डॉ. धर्मेश राज, डॉ. गीता यादव, प्रो.शेखर सिंह,

डॉ.महेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ.हरिओम त्रिपाठी,डॉ.पंकज गौतम, डॉ. कुसुम लता पटेल, डॉ.सिद्धार्थ सिंह, डॉ.सुनील ओझा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ.छाया सिंह, डॉ.नरेंद्र देव पाठक, डॉ.अर्चना श्रीवास्तव,डॉ.आशा सिंह ने अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कर उनका प्रवेश किया। चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर राजीव रतन सिंह के नेतृत्व में प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने प्रवेश प्रक्रिया में अनुशासन व्यवस्था बनाने में योगदान दिया।
– डॉ.महेंद्र कुमार त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी, तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय,जौनपुर।

Previous Post

डेंगू के प्रकोप के बीच डंप पड़ा है कूड़ा

Next Post

रिजल्ट में गड़बड़ी से नाराज छात्रों ने पीयू में किया हंगामा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
रिजल्ट में गड़बड़ी से नाराज छात्रों ने पीयू में किया हंगामा

रिजल्ट में गड़बड़ी से नाराज छात्रों ने पीयू में किया हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.