ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से युवक की मौत
संकल्प सवेरा,शाहगंज / जौनपुर नगर के नई आबादी मोहल्ला स्थित दादर ब्रिज बाईपास चौराहे पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कछरा गांव निवासी 30 वर्षीय नीरज पुत्र जोगेन्द्र गुरुवार की सुबह सेंट थामस रोड पर टहल रहा था। इसी दौरान चौराहे के किनारे लगे ट्रांसफार्मर से स्पर्श हो गया। जिसके चलते विद्युत प्रवाह की चपेट में आने से गम्भीर रूप झुलस गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक युवक अर्धविछिप्त था। फिलहाल मौत के उपरांत शव को कब्जे में ले पोस्ट मार्टम हेतु भेजा गया है।












