नाबालिग के अपहरण के मामले में वांछित आरोपी बंदी![]()
संकल्प सवेरा,खुटहन (जौनपुर): पुलिस ने किशोरी के अपहरण के आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि पड़ोसी जिले आजमगढ़ के दीदारगंज के बीवीगंज गांव निवासी विशाल गौतम की क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी है।
वह दो माह पूर्व नाबालिग लड़की को बहका-फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी के स्वजन की तहरीर पर विशाल गौतम के विरुद्ध अपहरण व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। मिले सुराग के आधार पर किशोरी को एक सप्ताह पूर्व खुटहन गांव से बरामद कर लिया गया था।
आरोपित विशाल गौतम को एसआइ राम भवन यादव व उनके हमराहियों ने सुबह विशुनपुर चौराहा के पास से धर दबोचा। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद आरोपित का चालान कर दिया गया।












