संकल्प सवेरा मछलीशहर (जौनपुर): ग्रामसभा बरईपार में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पर कोटे की दुकान को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही पूर्ति निरीक्षक ने कोतवाली में तहरीर दी गई है। गांव निवासी अमित मिश्र ने पूर्ति निरीक्षक से शिकायत किया था कि कोटेदार सुनील कुमार द्वारा कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण नहीं किया जा रहा है।
शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक पंकज कुमार ने गांव में पहुंचकर जांच की तो पता चला कि अगस्त में पांच अंत्योदय और 13 पात्र गृहस्थी में कुल 4.10 क्विंटल खाद्यान्न वितरित किया गया है। इसके अलावा मई का अवशेष 8.62 क्विंटल गेहूं व 75.18 क्विंटल चावल, 32 किग्रा नमक,32 किग्रा चना, 32 लीटर खाद्य तेल और नौ किग्रा चीनी अवशेष रहना चाहिए जो नहीं मिला। इसके बाद कोटेदार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया












