जौनपुर,संकल्प सवेरा अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जनपद में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाए जा रहे हैं। इस उत्साह के माहौल में देश की आन-बान-शान और तिरंगे झंडे के प्रति लोगों के मन में प्रेम आदर और निष्ठा बनी रहे इसके लिए ओमेगा पब्लिक स्कूल (पराऊगंज) छातीडीह, चक्के, जौनपुर के बच्चों ने 10 टोलियां बनाकर नुक्कड़ नाटक एवं प्रिंटेड पेपर के माध्यम से देशवासियों से अपील कर जागरूकता अभियान चलाया।

कार्यक्रम का जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा 13 अगस्त को हरी झंडी दिखाकर किया गया था। बच्चों ने हाथ उत्साह के साथ पूरे जिले में सैकड़ों जगह जागरूकता कार्यक्रम चलाया, जिसका समापन आज पराऊगंज बाजार, जलालपुर बाजार सहित जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम एवं जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय के द्वारा झंडे के मान-सम्मान की सुरक्षा की शपथ दिलाने के साथ ही उपहार देकर उत्साहवर्धन करने के बाद समापन हुआ।
बच्चों का नेतृत्व विद्यालय के चेयरमैन पंकज भूषण मिश्र सहित पूरे ओमेगा परिवार ने किया।












