स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से विद्युत कर्मियों ने काटी लाइट
एक दर्जन गांव में छाया अंधेरा
संकल्प सवेरा,जौनपुर ।सरायख्वाजा विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाली नदियांपारे की विद्युत सप्लाई को मध्य रास्ते से विद्युत कर्मियों ने लाइट को काट दिया। जिससे करीब एक दर्जन गांव में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से ही अंधेरा छा गया ।
जानकारी के अनुसार नदियापारे जाने वाली विद्युत सप्लाई को रविवार की दोपहर से विद्युत कर्मियों ने जमालपुर गांव में रामप्यारे यादव के पंपसेट से तीनों फेस का कनेक्शन काट दिया। जिससे मंगदपुर कुकडीपुर शादीपट्टी रज्जीपुर सैदपुर गङौर देवकली समेत करीब एक दर्जन गांव में अंधेरा छा गया । जब ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जिम्मेदारों से संपर्क किया तो वह 15 अगस्त को यानी दूसरे दिन लाइट जोड़ने की बात कही
।यहां तक की लाइट ना जोड़ने के लिए उन्हें तमाम बहाने बताए गए। मंगदपुर निवासी मुन्ना सिंह रमेश सिंह राजेंद्र सिंह ने बताया कि अनायास विद्युत सप्लाई को काट दिया गया है। जिससे गांव में अंधेरा पसरा हुआ है ।












