हर घर पर फहरे तिरंगा:डॉ0 विजय बहादुर सिंह
संकल्प सवेरा,सिकरारा।माता प्रसाद आदर्श महाविद्यालय भभौरी में विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया,तिरंगा यात्रा का सुभारम्भ महाविद्यालय के संचालक डॉ0 विजय बहादुर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया,सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्रावो ने ग्रामीण इलाकों में पैदल मार्च कर आम जनमानस से आजादी के अमृत महोत्सव पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील किया।
महाविद्यालय के संचालक डॉ विजय बहादुर सिंह ने सभी छात्र छात्रावो को संकल्प दिलाया कि घर घर तिरंगा लगाना है ,आज आजादी के अमृत महोत्सव पर मेरा देश विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र बन गया है साथ ही साथ विश्व पटल पर भी मजबूती के साथ खड़ा है ।कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ0 सीमा सिंह,डॉ0 आनंद कुमार सिंह,डॉ संजय सिंह,डॉ0मधुबाला मिश्रा, प्रियंका सिंह,डॉ0 सुधाकर सिंह,डॉ0महेश मौर्या आदि उपस्थित रहे।












