प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था ना होने की वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला का मामला
संकल्प सवेरा,जौनपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था ना होने की वजह से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा मेडिकल वेस्ट को भवन के बगल में फेंक दिया जा रहा है जिसके चलते वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है
बता दें कि जहां एक तरफ वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया जूझ रही है और उससे बचाव के विभिन्न तरीकों का प्रयोग किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ करंजाकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल वेस्ट और कुत्ता की सुई व वैक्सीन में प्रयोग की गई सुई की व्यवस्था ना होने की वजह से अस्पताल का कूड़ा कचरा भवन के बगल आसपास ही फेंक दिया जाता है
जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ सकता है जिसको लेकर आसपास के लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले को संज्ञान में लेते हुए कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था किए जाने की मांग किया है
पूछे जाने पर डॉ विवेक कुमार ने बताया कि बायो मेडिकल वेस्ट डाला जाता है लेकिन बायो मेडिकल वेस्ट कहा है ये डॉक्टर के कानों तक खबर नहीं है












