बिधायक निधि से महानगरों की तर्ज पर बनेगा खुटहन का गोल चौराहा
डमी फोटो जारी कर बिधायक ने शुरू कराया काम
संकल्प सवेरा,खुटहन ( जौनपुर) 7 अगस्त खुटहन बाजार का नेता जी सुभाष चंद्र बोस चौराहा बहुत जल्द महानगरों की तर्ज पर चमचमाता दिखाई देने लगेगा। गोल चौराहे के मध्य नेता जी की प्रतिमा के साथ साथ सौ फिट का ऊँचा तिरंगा फहरता दिखाई देगा।
इसके लिए बिधायक रमेश सिंह ने डमी फोटो जारी कर उसी के अनुरूप बकायदा चौराहे का निर्माण कराए जाने का काम शुरू करा दिया है। जिसकी जानकारी होते ही बाजार वासियों में खुशी की लहर है।
बिदित हो कि उक्त चौराहे पर बीस बाई बीस फिट गोलाकार चहारदीवारी दशको पूर्व बनायी गई थी। कई बार वाहनो के धक्के से बाउंड्रीवाल ढह चुका है। लगभग एक माह पूर्व अनियंत्रित ट्रक चहारदीवारी ढहाते हुए यहा स्थापित नेता जी की प्रतिमा से टकरा गया। जिसमें प्रतिमा भी टूटकर चूर चूर हो गई थी। इसकी जानकारी बिधायक को हुई तो उन्होंने चौराहे को महानगर की तर्ज पर बनाए जाने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने अपनी निधी खर्च कर निर्माण के साथ सौंदरीकरण कराना तय किया। इसे मूर्त रूप देने का काम रविवार को शुरू हो गया।
एक माह के भीतर यह बनकर तैयार हो जायेगा। बृत्ताकार चहारदीवारी के चारों तरफ हरे भरे बृक्ष तथा मध्य में फाउंडीशन बनाकर नेता जी की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। इसी के बगल सौ फिट ऊँचा तिरंगा भी लगाया जायेगा। बिधायक ने बताया कि काम शुरू करा दिया गया है। बहुत जल्द चौराहे की अपनी एक अलग पहचान बन जायेगी।












