• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Purvanchal News

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को गिरफ्तार करने का आदेश, वारंट जारी

Order to arrest cabinet minister Dr. Sanjay Nishad, warrant issued

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 7, 2022
in Purvanchal News, Uttar Pradesh, Varanasi
0
निषाद पार्टी के ही सिम्बल से लड़ेंगे  मल्हनी उपचुनाव- डा. संजय निषाद
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा, गोरखपुर। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। सीजेएम जगन्नाथ ने मत्स्य पालन मंत्री को 10 अगस्त तक गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी शाहपुर पुलिस को दी गई है।

मामला सात जून 2015 का है। सरकारी नौकरी में निषादों को पांच फीसदी आरक्षण देने की मांग को लेकर सहजनवां क्षेत्र के कसरवल में आंदोलन चल रहा था। आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक पर बैठे थे। इसी बीच विवाद बढ़ा और लाठीचार्ज हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप लगा कि पुलिस की गोली से मौत हुई थी। इससे आंदोलन उग्र हो गया। आंदोलनकारी पुलिस से भिड़ गए और उसकी कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

इस घटना में 24 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। मामले में तत्कालीन सहजनवां थानाध्यक्ष श्यामलाल ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद सहित कई लोगों के खिलाफ बलवा आगजनी, तोड़फोड़ और सेवन सीएलए की धारा में केस दर्ज कराया था।

तहरीर में लिखा था कि भीड़ को भड़काकर बवाल कराया था। मामले में नामजद डॉ. संजय ने 21 दिसंबर 2015 को कोर्ट में सरेंडर किया और जेल भेजे गए थे। 14 जनवरी 2016 को जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए। यह मामला सीजेएम कोर्ट में विचाराधीन है। अब सीजेएम ने गैर जमानती वारंट जारी करके डॉ. संजय निषाद को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है

पहले एमएलसी बने, फिर मंत्री
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद को भाजपा ने पहले एमएलसी बनाया फिर 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी को सहयोगी बना लिया। चुनाव में जीत हुई तो डॉ. संजय को मत्स्य पालन मंत्री बनाया। वह योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

कोर्ट से पुलिस कर्मियों के खिलाफ कराया था मुकदमा
घटना के छह महीने बाद डॉ संजय निषाद ने कोर्ट में सरेंडर किया था। जमानत पर जेल से बाहर आए तो कसरवल कांड से जुड़े मुकदमे दूसरे सर्किल भेज दिए गए। बाद में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोर्ट से मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस कर्मियों को आरोपी बनाया गया था। डॉ. संजय का आरोप था कि सपा सरकार ने जानबूझकर विवाद कराया और निषाद समाज को निशाना बनाया।

कसरवल में आंदोलन के बाद बढ़ा डॉ. संजय का कद
निषाद आरक्षण की मांग और कसरवल में आंदोलन के बाद डॉ संजय निषाद का राजनीतिक कद बढ़ता चला गया। इस मामले को तत्कालीन सपा सरकार ने हल्के में लिया था। इसी का नतीजा रहा कि डॉ संजय निषाद समाज के बीच पैठ बनाने में कामयाब रहे

खुद एमएलसी, एक बेटा सांसद तो एक विधायक
साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले डॉ संजय ने भाजपा से नाता जोड़ लिया। सबसे पहले अपने बड़े बेटे प्रवीण निषाद को भाजपा के टिकट पर संतकबीरनगर से चुनाव लड़ाया। चुनाव जीतकर प्रवीण सांसद बन गए। साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले खुद एमएलसी बने, फिर छोटे बेटे सरवन निषाद को भाजपा के टिकट से चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरवा दिया। सरवन भी विधायक बन गए। अब संजय का पूरा ध्यान आगामी लोकसभा चुनाव पर है।

कोर्ट के आदेश की जानकारी नहीं है। अधिवक्ता से बात करके जानकारी ली जाएगी। कोर्ट के  आदेश का पालन किया जाएगा।
– डॉ संजय निषाद

Previous Post

वाजिदपुर तिराहे की रखवाली करेंगे अब कमांडो

Next Post

18 वर्ष पूर्ण कर चुके छात्र एवं छात्राओं को लगाई जा रही प्रीकाशन डोज

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर ताला तोड़ हजारों की चोरी

18 वर्ष पूर्ण कर चुके छात्र एवं छात्राओं को लगाई जा रही प्रीकाशन डोज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.