संकल्प सवेरा,सुइथाकला, जौनपुर ।गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर जौनपुर के प्रांगण में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ , ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह ‘रानू’ एवं प्राचार्य प्रोफेसर बी.के.निर्मल के संरक्षकत्व में ‘स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नायक’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
जिसमें बीएड के छात्राध्यापकों, एनएसएस के स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया । निबंध प्रतियोगिता में काजल मिश्रा प्रथम, आशुतोष मिश्रा द्वितीय एवं आश्रय यादव, विकास कुमार यादव, सत्यप्रकाश यादव तथा गुंजा देवी तृतीय रहे ।
निर्णायक मंडल में डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ अवधेश कुमार मिश्र, डॉ लक्ष्मण सिंह, एवं डॉ आलोक प्रताप सिंह विशेन रहे । इस अवसर पर डॉ इंद्र बहादुर सिंह, श्री विष्णुकांत त्रिपाठी एवं श्री सत्यप्रकाश सिंह उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संयोजन श्री जितेंद्र सिंह एवं डॉ नीलू सिंह ने किया ।












