वाणिज्य कर विभाग की निजी नर्सिंग होम पर छापेमारी
विशेष जांच कमेटी वाराणसी व जौनपुर के अधिकारी रहे मौजूद
जांच हेतु कागजात लिया कब्जे में
संकल्प सवेरा,शाहगंज /जौनपुर सुशीला देवी मेमोरियल हास्पिटल पर बुधवार को व्यापार कर के विशेष अनुसंधान टीम (एसआईटी) द्वारा छापेमारी की कार्यवाही किया गया। डा प्रेम चन्द चित्रवंशी के अस्पताल में मेडिकल स्टोर के कागजातों को खंगाला गया। वहीं उनके भाई डा ज्ञान चन्द्र चित्रवंशी के भी मेडिकल स्टोर पर टीम पहुंची ।

व्यापार कर चोरी की शिकायत पर छापेमारी की कार्यवाही की गयी। वाराणसी व जौनपुर के अधिकारी टीम में शामिल रहे। बुधवार अपराह्न एक बजे टीम चिकित्सालय पहुंची। डा प्रेम चन्द चित्रवंशी के मेडिकल स्टोर में पहुंच कागजात खंगाला। टीम लगभग चार घंटे तक जांच पड़ताल करती रही। बताया जाता है कि खरीद बिक्री में उलट फेर कर जीएसटी बचाये जाने का प्रमाण हत्थे लगा है।
फिलहाल कागजात जब्त कर साथ ले गए। उसके बाद डा ज्ञान चन्द्र चित्रवंशी के मेडिकल स्टोर पर कागजात चेक किया गया। लेकिन यहां सब पेपर दुरुस्त पाया गया। डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर मदन लाल ने बताया कि ढाई लाख रुपये करावंचन पकड़ा गया है। फिलहाल आगे की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगा। उसी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
वहीं डा प्रेम चन्द चित्रवंशी ने कहा कि पचास हजार रुपए कर बकाया था। उसी संदर्भ में अधिकारी आये थे। जांच के दौरान किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं मिला।
कार्यवाई ज्वाइंट कमिश्नर रेनू कुमारी के निर्देश पर हुआ। इस दौरान वाराणसी के डिप्टी कमिश्नर मदन लाल असिस्टेंट कमिश्नर कृष्ण कुमार वाणिज्य कर अधिकारी शशि कुमार एवं दिनेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे।












