संकल्प सवेरा,मडि़याहूं। कोतवाली क्षेत्र के सेल्हुआपार गांव स्थित नहर के पास शुक्रवार की रात नौ बजे एक युवक की जमकर पिटाई कर दिया। जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरे दिन पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

मडियाहूं थाना क्षेत्र के ग्राम सेल्हुआपार गांव निवासी सचिन सिंह (17) पुत्र प्रेम बहादुर सिंह शुक्रवार की शाम पांच बजे मोकलपुर बाजार सब्जी खरीदने के लिए गया था। बताते हैं कि थोड़ी देर बाद वह घर लौट रहा था, तभी ननिहाल में रह रहे विकास यादव से किसी बात को लेकर रास्ते में कहासुनी हो गई।
जिसके बाद गांव के निकट नहर के पास रात करीब 9 बजे सचिन के परिजनों को घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडि़याहूं गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर शनिवार की सुबह मृतक के पिता की तहरीर पर के आधार पर विकास यादव पुत्र रामदास यादव सहित अन्य चार साथियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाल किशोर कुमार चौबे ने बताया कि पिता की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें एक नामजद तीन अज्ञात शामिल हैं। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है