अग्निवीर योजना कांड के आरोपी के भू-माफिया पिता के स्कूल पर चला बाबा का बुलडोज़र
4.5 करोड़ रुपये थी जमीन की कीमत, जमीन माफिया पूर्व ब्लाक प्रमुख समरनाथ यादव के पुत्र हैं अग्निवीर योजना कांड लाला बाजार के आरोपी, विभिन्न धाराओं में दर्ज है मुकदमा।
500 एयर की जमीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर जमीन माफिया द्वारा बनाये गए भवन को प्रशासन ने पोकलेन की मदद से ढहाया,मचा हड़कंप
![]()
संकल्प सवेरा,जौनपुर। शनिवार को जिले में एक बार फिर बाबा के बुलडोजर ने कार्यवाही करते हुए ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर बनाये गए विद्यालय भवन को जमींदोज कर दिया।
जौनपुर प्रयागराज हाईवे पर बेशकीमती करोड़ो की सरकारी जमीन पर खड़ा किया गया भवन पूर्व ब्लाक प्रमुख व सपा नेता समरनाथ यादव का था।
हालांकि उक्त विद्यालय की मान्यता पहले ही समाप्त हो चुकी थी।विगत कई वर्षों से मान्यता खत्म होने के चलते उक्त विद्यालय बंद चल रहा था।
ग्रामपंचायत मीरगंज के राजस्व गांव हरीबल्लमपुर गांव में ग्राम समाज की बंजर जमीन पर अमरनाथ राष्ट्रीय बौद्ध बिहार माध्यमिक निर्मित था, जिसे मुक्त कराने के लिए प्रशासन द्वारा गिराने की कार्रवाई की गई।
शनिवार दोपहर तीन बजे ज्वाइंटमजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल,राजस्व विभाग की टीम व सीओ सिटी जितेंद्र दूबे,सीओ संत प्रसाद उपाध्याय,थानाध्यक्ष बक्शा ओमनारायण सिंह,सिकरारा एसओ विवेक कुमार तिवारी भारी पुलिस फोर्स पोकलेन मशीन के साथ जौनपुर प्रयागराज हाइवे पर स्थित उक्त बिद्यालय पर पहुँचकर भवन ढहाने की कार्यवाही शुरू कर दी।
भारी फोर्स व प्रशासन की टीम के साथ ढहाने की कार्रवाई देख मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ दूर से ही वीडियो शूट करने लगी।
सूत्रों की मानें तो सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कार्यवाही से बचने के लिये ही बीते कुछ महीनों से भाजपा के कुछ नेताओं से नजदीकियां बढ़ा रहे थे।
कार्रवाई के बावत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि उक्त बंद पड़ा विद्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग व ग्रामसभा की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया था,
इस सम्बंध में विद्यालय के प्रबंधक समरनाथ यादव को प्रशासन की नोटिस दी गई थी।उन्होंने ने बताया कि लबे हाइवे पर स्थित उक्त जमीन की कीमत चार पांच करोड़ के बीच है।
करीब एक घण्टे स्कूल भवन ढहाने की कार्रवाई के बाद पोकलेन मशीन में खराबी आ गई जिसके चलते कार्रवाई स्थगित कर दी गई।उन्होने बताया कि फोरलेन सड़क निर्माण के पश्चात जो जमीन बचेगी उसे किसी सरकारी परियोजना में लिया जाएगा।
आपको बता दूं कि कुछ दिन पूर्व सिकरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत लाला बाजार में अग्निवीर योजना के विरोध के दौरान बसों को क्षतिग्रस्त किया गया था ईट पत्थर के दौरान पुलिस वाले भी घायल हुए थे जिसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख सिकरारा समरनाथ यादव के पुत्र पिंटू यादव व अन्य आरोपी बनाए गए थे जिसके अंतर्गत विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है।
सूत्रों की माने तो कुछ वर्षों पूर्व गौरा बादशाहपुर में हुय एक गोली कांड में भी पूर्व ब्लाक प्रमुख समरनाथ यादव के दोनों पुत्रों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ था?
जौनपुर के तेजतर्रार जॉइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने बताया कि लगभग 500 एयर की जमीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा किया गया था। लगभग 15 साल से जमीन पर स्कूल का संचालन किया जा रहा था। हिमांशु नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल की मान्यता पहले ही रदद् हो चुकी थी।
4.5 करोड़ रुपये जमीन की कीमत
जॉइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने बताया कि NH के किनारे जमीन की कीमत 4.5 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्यवाई जांच के उपरांत की गई है। जांच में पाया गया कि जमीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा किया गया था। जमीन का कुछ हिस्सा 4 लेन के निर्माण में जायेगा। वहीं पीछे के हिस्से का उपयोग किसी सरकारी कार्य हेतु किया जाएगा।












