दो अलग अलग गावों मे हुए भूमि विवाद मे पुलिस ने सात लोगो को लिया हिरासत में![]()
संकल्प सवेरा,गौराबादशाहपुर।गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने दो अलग – अलग गावों मे हुए भूमि विवाद मे कार्यवाही करते हुए सात लोगो का शांति भंग मे चालान कर न्यायालय भेज दिया।
बता दे कि शनिवार को गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मेहौड़ा गांव के निवासी कामता प्रसाद व शिव कुमार मे पुराने भूमि विवाद को लेकर आपस मे विवाद हो गया। विवाद होने कि सूचना एक पक्ष द्वारा डायल 112 को दे दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से कामता प्रसाद व दो अन्य तथा दूसरे पक्ष से शिव कुमार व एक अन्य लोगो को हीरासत मे ले लिया।
वही इसी थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव के रविन्द्र और मान सिंह मे पुराने रंजिश को लेकर गाली गलौज शुरु हो गया। बात और बढ़ती तब तक सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस दोनो पक्ष से दो लोगो को हिरासत मे लेकर थाने ले आई।












