शॉर्टसर्किट से लगी आग से छप्पर समेत गुमटी जली![]()
खुटहन,संकल्प सवेरा(जौनपुर) 4 जून, चौराहे से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर पिलकिछा मार्ग स्थित चाय पान की गिमटी में विद्युत चिंगारी से लगी आग से छप्पर समेत गिमटी जलकर राख हो गयी। आस पड़ोस के दुकानदारों ने बाल्टी से पानी फेककर किसी तरह आग पर काबू पाया।
बियसिया गॉव निवासी राजाराम नाविक उक्त गुमटी में चाय पान व समोसा की दुकानकर खोल अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। किसी वजह से कुछ दिन से दुकान बंद थी। बताते है कि शनिवार की शाम को गुमटी के ऊपर खिचे विद्युत तार से निकली चिंगारी से गुमटी पर रखे छप्पर में आग लग गयी।
कुछ ही पल में आग ने विकराल रूप धारण कर पूरी गुमटी को अपने आगोश में ले लिया। जब तक आस पास के लोग बाल्टी की पानी से आग बुझाने का जतन करते तब तक छप्पर समेत गुमटी जलकर राख हो गयी।












