ब्रम्हाकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय मुंगरा बादशाहपुर में हुआ समर कैंप का आयोजन।![]()
किड्ज़ समर कैंप में बच्चों ने सीखा मन को एकाग्र करना-
प्रधानाचार्या ने फीता काटकर समर कैंप का किया शुभारंभ-
मुंगराबादशाहपुर, संकल्प सवेरा,जौनपुर। नगर में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय में अमृत महोत्सव के उपलक्ष में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तीन दिवसीय किड्ज़ समर कैंप आयोजित किया गया है।जिसका शुभारंभ शानिवार को प्रधानाचार्य राजबाला सिंह व संस्था की संचालिका अनिता दीदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया।
इस दौरान प्रधानाचार्या राजबाला सिंह ने कहा कि व्यक्तित्व में निखार लाने के लिए सकारात्मक सोच और आत्म विश्वास जरूरी है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। कहां कि चरित्र निर्माण की शिक्षा प्राप्त करने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान का समर कैंप सबसे अच्छी जगह है। आप लोग जब बड़े होकर किसी जिम्मेदार पद पर कार्य करेंगे। सब आप लोगों को यहां से प्राप्त शिक्षा बहुत काम आएंगी। समर कैंप का शुभारंभ ज्योति बहन व दीपा बहन ने भगवान शिव की प्रार्थना करवा कर किया। इसके अलावा राजश्री गुप्ता, शशिश्री ,महिमा ,सौम्या आयुषी व अंकिता ने समर कैंप में अपने अनुभव सभी के साथ बांटे।
समर कैंप में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या राजबाला सिंह को संचालिका अनीता दीदी ने अंगवस्त्रम पहना व ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया। समर कैंप के प्रथम दिन में संस्था का परिचय ज्योति बहन, विकास भाई सामाजिक विज्ञान व बैलून गेम पैर में बांधकर तथा रजनी बहन ने मेडिटेशन करवाया। संचालन दीपा बहन ने किया।मुख्य रूप से नैंसी बहन, प्रीति, सोहिनी बहन, खुशबू बहन, संध्या व प्रज्ञा आदि बहनों ने समर कैंप को सफल बनाने में सहयोग किया।












