संकल्प सवेरा,जौनपुर। अपना दल एस पार्टी की मासिक बैठक लखनऊ कैंप कार्यालय पर गुरुवार को संपन्न हुआ जिसमें 2022 विधानसभा चुनाव के उपरांत पूरी कमेटी को भंग कर दिया गया था आज नई कमेटी का गठन का प्रक्रिया का प्रारंभ किया गया जिसमें सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हुआ जिसमें निवर्तमान विधायक राजकुमार पाल का प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया और राष्ट्रीय कमेटी का गठन किया गया।
जिसमें पुनः एक बार 17 वर्षों से अनवरत अपना दल एस पार्टी में कार्य कर रहे जनपद जौनपुर से पप्पू माली का राष्ट्रीय कमेटी में जगह मिला पुनः एक बार राष्ट्रीय कार्यसमिति महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया इस नियुक्ति पर सभी कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल उत्पन्न हो गया बधाइयां देने वालों का तांता लग गया मड़ियाहूं विधायक डॉक्टर आरके पटेल ने सबसे पहले बधाई देकर पप्पू को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की जिला अध्यक्ष शिवनाथ पटेल ने बधाई दी माली सैनी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम सैनी जी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार माली मास्टर श्री राम कुमार माली जी आचार्य राम लोचन माली जनपद के सभी सम्मानित डॉ समाजसेवी एवं विधायक राजनेता श्री पप्पू माली जी को बधाइयां दे रहे हैं श्री पप्पू माली जी ने कहा कि हम अपने नेता Anupriya
पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल यस एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवं बड़े भैया राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री आशीष पटेल जी के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार अभिनंदन व्यक्त करता हूं और यह आशा विश्वास दिलाता हूं कि जब तक जीवन रहेगा तब तक अपना दल एस पार्टी के लिए समर्पित भाव से पार्टी के उत्थान और विकास में अपना पूरा जीवन समर्पित करता हूं












