करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
करंजाकला,संकल्प सवेरा सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के अफलेपुर गांव में करंट की चपेट मे आने से युवक की मौके पर मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया।
अफलेपुर गांव निवासी सोनू मोदनवाल पुत्र संतोष मोदनवाल गुरुवार की रात पंखा का तार जोड़ते समय करंट की चपेट आ गया।जिससे वह गम्भीर रुप से झुलस गया। परिवार के लोग आनन फानन में प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए।जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। युवक की मौत पर घर में कोहराम मच गया। सोनू मोदनवाल दो भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। मृत्यु से उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।












