हम बस्ता टांगें कच्ची सड़कों पर उड़ाते धूल चलें, आओ हम स्कूल चलें…
संकल्प सवेरा मछलीशहर के अभिनव प्राथमिक विद्यालय मीरगंज के बच्चों ने मंगलवार की सुबह प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली जो विद्यालय परिसर से आरम्भ होकर करियांव गांव के मीरगंज बाजार से यादव बस्ती, बिंद बस्ती,कहार बस्ती, मुस्लिम बस्ती होते हुए पुनः विद्यालय वापस आकर समाप्त हुई।
रैली के आगे डी जे बज रहा था, पीछे – पीछे बच्चे बैनर लिये और हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर उत्साहपूर्वक चहलकदमी कर रहे थे।डी जे पर ‘ हम बस्ता टांगें कच्ची सड़कों पर उड़ाते धूल चलें, मस्ती वस्ती छोड़ – छाड़कर …. आओ हम स्कूल चलें।गाना बज रहा था।
गौरतलब है कि अभिनव प्राथमिक विद्यालय मीरगंज की गिनती जनपद के श्रेष्ठ प्राथमिक विद्यालयों में की जाती है। यह विद्यालय कायाकल्प के सभी मानकों पर संतृप्त है। इसके साथ- साथ प्रधानाध्यापक के प्रयास एवं जनसहभागिता से स्मार्ट क्लास रूम, सी सी टी वी कैमरा,एल ई डी टेलीविजन, शुद्ध पेयजल के लिये आर ओ सहित सभी 9 कक्षा- कक्ष फर्नीचर एवं ग्रीन बोर्ड से युक्त हैं।
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी अध्यापकों के द्वारा बच्चों को करायी जाती है।
गत शैक्षणिक सत्र में इस विद्यालय में कुल 442 बच्चे नामांकित थे शासन की और से इस सत्र में नामांकन 20% बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसे पूरा करने के लिए प्रधानाध्यापक अपने समस्त स्टाफ के साथ प्रयासरत हैं पूरे गांव के बच्चों का हाउस होल्ड सर्वे कराया जा रहा है।
आज के अभियान में प्रधानाध्यापक के अलावा ग्राम प्रधान आशा किन्नर, अध्यापक अमीरूल हसन, नवीन सिंह, सुभाष चन्द्र मौर्य,विनय कुमार, नितेश सिंह,मुनवर यादव, बसंत लाल ने सहयोग किया।












