नारियों को गर्भ से लेकर मृत्यु तक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है: सीमा
संकल्प सवेरा,बदलापुर! राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि नारी राष्ट्र की भविष्य हैं! गर्भ से लेकर मृत्यु तक इन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ता है! वह सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्णा नगर में आयोजित नारी चौपाल एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रही थीं! उन्होंने कहा कि हर युग में नारियाँ पूजी जाती रहीं हैं!
जहाँ उनकी पूजा होती है वहाँ देवता भ्रमण करते हैं! हमारी सरकार ने नारी सशक्तिकरण पर जो काम कर रही है उसी का परिणाम है कि आज हर अभिभावक अपनी बच्चियों को पढ़ा लिखा कर स्वावलम्बी बनाना चाह रहा है! सहायक शिक्षा निदेशक पंचम मंडल वाराणसी अवध किशोर सिंह ने कहा कि नारी दो कुलों की आभूषण होती हैं!
इस लिए हम सब का दायित्व है कि उनको हर क्षेत्र में सशक्त बनाएं! बेटियां अब हर माँ बाप का भविष्य बन चुकी हैं! पढ़ी लिखी नारी हर घर की फुलवारी जैसी कहावत अब नारियाँ चरितार्थ कर रही हैं! जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा० गोरखनाथ पटेल ने शिक्षकों से कहा कि आप अपनी जिम्मेदारी समझते हुए घर घर जाकर लड़कियों को स्कूल में पढ़ाने का काम करें! समाज में सम्मानजनक तरीके से जीने के लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनने की जरूरत है!
उन्होंने कहा कि आप सब आने वाले सत्र की शुरुआत स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालयों की साफ सफाई करते हुए करें! सम्मान पाने के लिए सम्मान देना सीखें! सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता! बल्कि समाज में उसकी जिम्मेदारियां और बढ़ जाती है! तहसीलदार मृदुला दुबे ने कहा कि नारी श्रृष्टि का आधार है! पथ के लिए चरित्र, संतान के लिए शील, जीव मात्र के लिए करुणा सजोने वाली महाप्रकृति का नाम नारी है!
समारोह की अध्यक्षता प्रबन्धक पीजी कालेज विनोद कुमार सिंह तथा संचालन शिक्षक उमेश दुबे ने किया! आगन्तुकों के प्रति आभार बालिका शिक्षा की ब्लाक नोडल डा0 यामिनी सिंह ने व्यक्त किया! शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर सिंह तथा डा0 यामिनी सिंह ने मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह् एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया!
मौके पर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ल, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, डॉ ज्योति मिश्रा, बीना मिश्रा, मधुलिका श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय, उमेश चतुर्वेदी, राम सिंह, सुमन सिंह , डा० ओमप्रकाश गुप्ता, कैलाश नाथ आदि लोग मौजूद थे!












