मरगूपुर की घटना में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निषाद पार्टी ने थाने में किया हंगामा
संकल्प सवेरा,बदलापुर! कोतवाली क्षेत्र के मरगूपुर गाँव में रविवार को हुई अभिषेक की पिटाई के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निर्बल इन्डियन शोषित हमारा आम दल के पचास से अधिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को थाना परिसर में पुलिस के विरोध में हंगामा खड़ा कर दिया!
पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर में समुचित धारा न लगाते हुए अभी तक आरोपियों की गिरप्तारी नहीं किया है! मौके पर पहुंचे सीओ अशोक कुमार सिंह ने तत्काल प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा को पुलिस टीम के साथ आरोपियों की गिरप्तारी के लिए गाँव में भेजा! आरोपियों के सम्भावित ठिकानों पर पुलिस ने गिरप्तारी के लिए दबिश जरूर दिया
लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे! तकरीबन दो घंटे तक थाने में चली माथा पच्ची के बाद परिणाम शिफर रहा! पार्टी के लोगों ने क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा! सौपते हुए आरोपियों की तत्काल गिरप्तारी कराए जाने की मांग की है! हंगामा खड़ा करने वालों में निषाद पार्टी के अध्यक्ष अमरनाथ केवट, राजकरन, ऊषा निषाद ,
गीता निषाद, मोनू सिंह, अजय सिंह, बैजनाथ आदि लोग मौजूद थे! प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है!












