प्रवेश प्रारम्भ 2022-23: नीलदीप एकेडमी (नर्सरी से कक्षा 12 तक) | पता: यूनियन बैंक, सीहीपुर, (मछलीशहर रोड), जौनपुर | सम्पर्क करें: 9918621616, 9919011299
भाजपा के सभासद का निधन।
मुंगराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व स्थानीय नगर पालिका के साहबगंज चतुर्थ वार्ड के सभासद ग्यासुद्दीन छिवलहा का शनिवार की सुबह करीब 8 बजे निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे।

सभासद के निधन का समाचार सुनते ही उनके घर पर लोगो का तांता लग गया। वह पिछले कई दिनो से बीमार चल रहे थे। उन्हे कर्बला के कब्रिस्तान मे सुपुर्दे खाक किया गया । जिसमे बड़ी तादाद मे लोग शामिल हुए। उनके निधन पर ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह फंटू,चेयरमैन शिवगोविंद साहू,
पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्ता,अंजुमन सदर तहसीमुल हक बन्ने,पूर्व सदर रेयाज अहमद,पूर्व सभासद फहीम अंसारी,ब्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता, डा 0 इस्तियाक छिवलहा,सभासद संटी जायसवाल, सूर्यलाल जायसवाल,बाबे मौर्या,दुर्गावती देवी,कामता यादव,धनश्याम दास,राजेंद्र कुमार, दीपा जायसवाल, दीपू मोदनवाल ने शोक ब्यक्त किया है।












