नई दिल्ली, संकल्प सवेरा । इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज अपनी अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडेय को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। इन दिनों जैकलीन फर्नांडीज बच्चन पांडेय की स्टारकास्ट के साथ मिलकर फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। इस बीच जैकलीन फर्नांडीज ने बताया है कि एक समय उन्हें अकेलेपन की वजह से थेरेपी लेनी पड़ी थी।
इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के चैट शो शेप ऑफ यू में किया है। उस शो में जैकलीन फर्नांडीज ने बताया है कि पहले लॉकडाउन से उन्हें थेरेपी की जरूरत थी। साल 2020 में वह काफी अकेला महसूस करने लगी थीं। जैकलीन फर्नांडीज ने शो में शिल्पा शेट्टी से कहा, ‘यह 2020 का समय था ठीक महमारी के बाद। मुझे लगता है उस समय हम सभी की चीजों के गुजरे थे। लोगों को नहीं पता था कि वह क्या कर रह हैं
अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘लोग अपनी नौकरियां गवां रहे थे और एक-दूसरे को खो रहे थे। मुझे एहसास हुआ कि मैं शायद अकेलेपन से गुजर रही थी और ऐसे बहुत से लोग थे जो एक शहर में अकेले रहते थे। उनके साथ उनका परिवार नहीं है। मेरी जिंदगी में मुझे अपनी परेशानियों या मुद्दों से लोगों को उलझाना पसंद नहीं है। मैं उन मुद्दों को नहीं उठाना चाहती जो दुखद या निराशाजनक लग सकते हैं।’
जैकलीन फर्नांडीज ने आगे बताया है कि अगर वह परेशान, दुखी या फिर अकेला महसूस करती हैं तो उन्हें दोस्तों और परिवार वालों से इसके बारे में बताना बिल्कुल पसंद नहीं है। अभिनेत्री ने कहा, ‘मैंने मदद मांगी और मेरे पास अद्भुत डॉक्टर था मैं कुछ समय के लिए थेरेपी ली थी।’ गौरतलब है कि बीते दिनों जैकलीन फर्नांडीज का नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में आया था
जिसके बाद जैकलीन फर्नांडीज को आलोचना का भी सामना करना पड़ा था। बात करें फिल्म बच्चन पांडेय की तो इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और अक्षय कुमार के अलावा अरशद वासरी,संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और कृति सेनन सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म काफी समय से चर्चा में बनी हुई थी। फिल्म बच्चन पांडे का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है












