कोलकाता,संकल्प सवेरा । आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली व पंजाब फतह करने के बाद अब बंगाल में अपनी सियासी जमीन तैयार करने में जुट गई है। आप की बंगाल इकाई की ओर से रविवार को कोलकाता में ‘पदार्पण यात्राÓ का आयोजन किया गया है, जो गिरीश पार्क से धर्मतल्ला तक होगी। सूत्रों ने बताया कि आप शुरुआती तौर पर बंगाल के 10 से 12 जिलों में अपना संगठन मजबूत करना चाहती है। वहां जिला कमेटी गठित करने का काम शुरू कर दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल बंगाल में पार्टी को बिल्कुल जमीनी स्तर से स्थापित करना चाहते हैं और उसी दिशा में काम किया जा रहा है। आप बंगाल में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव में भी शिरकत करने की तैयारी में है
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बंगाल के मालदा के इंग्लिश बाजार इलाके में आप के लगे पोस्टर देखे गए थे। उसमें लिखा था-‘गंदा राजनीति को करने साफ, अब बंगाल में आएगी आप। गौरतलब है कि बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी से अरविंद केजरीवाल के बहुत अच्छे संबंध हैं। ऐसे में आप के बंगाल में पैठ बढ़ाने पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। रविवार को होने वाली आप की ‘पदार्पण यात्राÓ पर तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि आप एक लोकतांत्रिक पार्टी है। वह पहले भी यहां जुलूस निकाल चुकी है
जानकारी हो कि पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटों पर जीत दर्ज कर आम आदमी पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। मालूम हो कि इसके साथ ही पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 92 सीटों पर जीत हासिल की है जिससे कि आम आदमी पार्टी के होंसले बुलंद हैं। अब बंगाल में आप की ‘पदार्पण यात्रा रैली को बहुत सारे पहलू से जोर के देखा जा रहा है












