सपा सरकार बनी तो हर घर मे एक बेटे व बेटी को दी जाएगी सरकारी नौकरी- शिवपाल सिंह यादव
मल्हनी से लकी यादव को जिताईये आपको मंत्री मिलेगा :शिवपाल सिंह यादव
सिकरारा ,संकल्प सवेरा: मल्हनी विधानसभा के रीठी गांव में पार्टी के प्रत्याशी लकी यादव के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा शासन में देश व प्रदेश बहुत पिछड़ गया। इनकी गलत नीतियों की वजह से गरीबी बेरोजगारी, मंहगाई और भ्र्ष्टाचार चरम सीमा पर बढाया है।
इसलिए हम आप से अपील करने आये है। इनके गलत फैसलों की वजह से प्रदेश का विकास कार्य ठप हो गया है। कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल में जो भी वादे किए थे जनता से वो पूरे नही कर सके। वादा किया था कि काला धन वापस लाएंगे। और सभी के खाते में 15 लाख रुपए भी मिलेंगे। लेकिन किसी के खाते में 15 रुपया तक नही आया।
कहा कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो समाजवादी पेंशन शुरू होगा, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन फिर से शूरु होगा। हर परिवार में एक बेटे व बेटी को सरकारी नौकरी दी जायेगी। वह किसी भी धर्म का हो वह किसी भी जाति का हो, किसी भी वर्ग का हो। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी सरकार थी कभी खाद की कमी नही पड़ी। और इन बेइमानों ने 50 किलो की बोरी को 45 किलो में बदल दिया। किसानों को खाद तो नही मिला पर कड़ी धूप में लाठी डंडे जरूर मिला।
कहा कि जौनपुर में अराजकता पैदा नही होने देंगे। अराजक तत्वो व गुंडई करने वालो को जौनपुर व मल्हनी से भगा देना है। सात तारीख को साइकिल का इतना बटन दबा देना कि मल्हनी की जीत प्रदेश में इतिहास बन जाय। कई बार हराया है फिर हरा देना। अखिलेश सीएम बनेंगे तो आप का प्रत्याशी जो भी लिखकर दे देगा वह प्रमुखता से होगा और मंत्री बनाया जायेगा ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, कोआपरेटिव चेयरमैन कुवर वीरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व मंत्री संगीता यादव, सत्येंद्र दत्त यादव, दीपचन्द सोनकर, पूर्व प्रमुख समरनाथ यादव, राजनाथ यादव, केशजीत यादव, हाजी सुल्तान निजामुद्दीन आदि प्रमुख रहे।
अध्यक्षता मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष सोचन राम विश्वकर्मा व संचालन मल्हनी प्रभारी रामधारी पाल ने किया। आभार गुलाब यादव व आर०बी०यादव ने ज्ञापित किया।